अम्बेडकर नगर।किसान भाइयों को देश के आज़ादी के बाद पहली बार नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार ने जितना लाभ दिया है।उतना लाभ कभी भी किसी पार्टी की सरकार ने नहीं दिया है।भारतीय जनता पार्टी ने किसान भाइयों के लिए फसल बीमा योजना, किसान के खाते में वार्षिक 6 हजार रुपए का वितरण,किसान के आत्म निर्भरता के लिए उनके उपज को देश के किसी मण्डी में सुविधानुसार बेचने की स्वतंत्रता आदि सुविधाओं से संबंधित विधेयक पास कर किसान को समृध्दि शाली बनाने का कार्य किया है।

      उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने आत्म निर्भर किसान कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने ट्रैक्टर की पूजा करते हुए व्यक्त किया।

     पूरे जनपद में आज भाजपा के पदाधिकारियों ने कृषि यंत्र की पूजा कर किसानों के समृद्धि की कामना किया।

     भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय,वरिष्ठ भाजपा नेता लीलावती वर्मा, उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त, विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू),सुमन पांडेय,रफत एजाज़,जिला महामंत्री अमरेन्द्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दिलीप (पटेल देव),चंद्रिका प्रसाद, जिला आईटी सोशल मीडिया विभाग संयोजक मनीष मिश्र आदि कृषि यंत्र पूजन में शामिल रहे।



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने