उतरौला(बलरामपुर)

शुक्रवार देर शाम तहसील उतरौला विकास खंड गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम डुड़ूहिया में डॉक्टर एहसान खान के आवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे।
डॉ एहसान खान, डॉ सनाउल्लाह, डॉक्टर अताउल्लाह आदि परिजनों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ एहसान खान के वालिद डॉ सनाउल्लाह एवं परिवार के सभी लोगों का खैरियत जाना। माता प्रसाद पांडे ने कहा कि डॉ सनाउल्लाह खान उनके पुराने साथियों में से एक हैं। अक्सर दूरभाष पर कुशल क्षेम की जानकारी मिलती रहती है। काफी समय से मुलाकात नहीं हो पाई थी इसलिए स्वयं मिलकर हाल-चाल लेने चला आया । सूत्रों की माने तो खर खैरियत जानने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक माहौल पर चर्चा हुई । माता प्रसाद पांडे एवं डॉ एहसान के बीच हुई शिष्टाचार भेंट का राजनीतिक गलियारों में अटकलों के माहौल गर्म हो गए हैं। तमाम लोग इस शिष्टाचार भेंट को डॉक्टर के राजनीतिक सफर का आगाज बता रहे। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरौला विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर एहसान को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के इस शिष्टाचार भेंट से डॉक्टर एहसान के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
असगर अली
 उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने