ग्रेटर नोएडा : नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूसरे दिन मंदिर पहुंचकर देवी भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हाथ सैनिटाइज व मास्क आदि लगाने के बाद ही मंदिरों में प्रवेश दिया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए कई सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं को मास्क दिए। हालांकि ज्यादातर लोग मास्क पहनकर ही मंदिर पहुंचे।

सूरजपुर स्थित देवी मंदिर के पुजारी रवि गिरी महाराज ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। माता ब्रह्मचारिणी को तप की देवी कहा जाता है। देवी के भक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए माता की आराधना की। मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु मास्क लगाकर पहुंचा। शारीरिक दूरी का पालन हो इस बात का मंदिर प्रबंधन की तरफ से पूरा ध्यान रखा गया। मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे पांच श्रद्धालुओं अथवा एक ही परिवार के सभी सदस्यों को प्रवेश दिया गया। भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मां को मिश्री, शक्कर और पंचामृत का भोग लगाया। सुबह से ही शहर के मुख्य मंदिरों में दर्शन को भक्तों की भीड़ लगने लगी थी।

हिंदी-संवाद के लिए श्री अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने