राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को साक्षी मान कर लोक दल सुरु किया चरण बद्ध असहयोग आन्दोलन।
    

लखनऊ। लोक दल के संस्थापक पुर्व प्रधानमंत्री किसानो के मशीहा स्व चौ चरण सिंह के राजनैतिक उत्तराधिकारी लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सुनील सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मुन्ना के नेतृत्व मे शुक्रवार को लखनऊ के जीपियो पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कोविड 19 की गाईड लाईन का पालन करते हुये किया।
   लोक दल के नेताओ ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हड़बड़ी मे लोक सभा,राज्यसभा मे भारी विरोध के बीच कृषक उपज ब्यापार व वाणिज्य (संबर्धन और सुबिधा) विल तथा कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) किमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विल 2020 को सदन मे उपस्थित 12 दलो के अविश्वास प्रस्ताव की परवाह न करते हुये अलोक तान्त्रिक तरीका अपनाते हुये पास करा दिया। जिसे बाद मे महामहिम राष्ट्रपति जी ने भी उक्त विल पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।
    लोक दल ने आरोप लगाते हुये कहा कि वर्ष 1919 मे अंग्रेजी हुकूमत ने रौलर एक्ट ला कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता,मौलिक अधिकारो का हनन करते हुये जिस प्रकार पुलिस को क्रूर बनाने के लिये शक्तिशाली कानून बना कर देश भर मे राजनैतिक गतिविधियो को दमन करने के लिये शक्ति प्रदान कर दी थी ठीक उन्ही अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर केन्द्र की भाजपा सरकार भी किसानो,गरीबो,मजदूरो,नौजवानो,छात्रों,बेरोजगारो,व्यापरियो,ठेला पटरी व्यवसाइयो सहित आम जनता के उत्थान,विकास के स्थान पर शोषण,दमन,लूट,भय,का वातावरण बना कर आमजन को लोकतांत्रिक अधिकारो से वंचित  कर दिया है। केन्द्र सरकार अपने  पूजीपति मित्रो की कम्पनियो और देश के औद्योगिक घराने को फायदा पहुचाने के लिये देश की नवरत्न सरकारी संस्थाओ सहित मुल्यवान,कीमती स्थाई और अस्थाई धन संपदाओ को भी बेचने से बाज नही आ रही है।
   लोक दल ने हाथरस की हृदय विदारक सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई मौत पर उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे मे खड़ा करते हुये प्रदेश मे विगड़ती कानून व्यवस्था,दुराचार,हत्या पर आक्रोष व्यक्त करते हुये कहा कि नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री जी को स्तिफा दे देना चाहिये। लोहिया जी ने कहा था कि जब संसद गूँगा,बहरा,आवारा हो जाये तो आम जनता को सड़को पर उतर कर लोकतंत्र की रक्षा करनी पड़ती है। आज़ादी की दूसरी लडाई लड़ने के लिये असहयोग आन्दोलन समय की जरुरत है। इस लिये लोक दल ने सामान विचारधारा के संगठनो,संस्थाओ और दलो को जुड़ने का आह्वाहन किया है।
           जयराम पान्डेय
     राष्ट्रीय प्रवक्ता लोक दल
            9450254196

अखिलेश कुमार सिंह
    प्रदेश अध्यक्ष
लोक दल उत्तर प्रदेश
  9415982151

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने