नोएडा

शहर में शुक्रवार को शरद पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह तड़के स्नान-ध्यान के बाद पूजा-अर्चना की। शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर के मंदिरों में भी खास तैयारी की गई थी। शाम को खीर-पूड़ी बनाकर मध्यरात्रि में ठाकुर जी को भोग लगाया गया। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 हनुमान मंदिर, वोडा महादेव मंदिर समेत अनेक मंदिरों में भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। कोरोना संक्रमण से मुक्ति की कामना

गृह-गृह साधना के तहत गायत्री परिवार की ओर से शरद पूर्णिमा पर जिले में एक साथ 2400 घरों में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ कोरोना संक्रमण और विश्व शांति के लिए किया गया। सेक्टर-12 गायत्री चेतना केंद्र के प्रभारी डा. आर एन सिंह ने बताया कि यज्ञ में कोरोना संक्रमण से मुक्ति की कामना की गई। सेक्टर-55 स्थित शिव मंदिर के पुजारी राम नारायण ने शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है, इसलिए पूर्णिमा की चांदनी में खीर बनाकर खाने का विधान है। इस दिन पूरा चंद्रमा दिखाई देने के कारण इसे महापूर्णिमा भी कहते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने