अम्बेडकर नगर ÷ भारत के अन्नदाता किसान हमारे लिए भगवान के स्वरूप हैं। हमारे देश का किसान समृद्धिशाली होगा तभी हम उन्नति कर सकते हैं।उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सदस्य,पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने विधान सभा क्षेत्र टांडा के ग्राम सुलेमपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आत्म निर्भर किसान विषय पर चर्चा करते हुए व्यक्त किया।
   पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्री शुक्ल ने किसान बंधुओं से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने किसानों की कृषि क्षेत्र में आत्म निर्भरता बढ़ाने के लिए कई तरह की सुधारात्मक कार्य करते हुए कृषि सुधार विधेयक पास किया है।जिसमें किसान अपने उपज को अपनी पसंद के मंडी में बेचने के लिए स्वतंत्र होगा। नए विधेयक में किसानों के स्थिति को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।श्री शुक्ल ने कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी को किसान विरोधी मानसिकता का पोषक बताते हुए कहा कि इन दोनों दलों के नेताओं को किसानों के स्थिति में सुधार के लिए पास किए गए विधेयक से अधिक आपत्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में भेजकर उनका सम्मान किया है।
   आत्म निर्भर किसान चौपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहते हुए आदरणीय मंत्री जी ने किसानों से संबंधित कई तरह के कार्य किए हैं जिसके लिए हम सभी उनके बहुत बहुत आभारी हैं।उन्होंने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सदैव अपने किसान भाइयों के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।किसान चौपाल में पूर्व प्रधान राजित राम वर्मा, अजय कन्नौजिया,रवि उपाध्याय,निर्मल गुप्ता,राम अचल वर्मा,किसान नेता विनय वर्मा, रणजीत वर्मा (लल्लू),राम धनी वर्मा, विद्या राम विश्वकर्मा, मुनी राम वर्मा,राम जनम वर्मा,जग राम वर्मा,यश करन,घनश्याम वर्मा,कृष्ण मोहन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
     पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का मया बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह (मिंटू), जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। जिले की सीमा सेवा गंज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त के नेतृत्व में हुए स्वागत में भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, जिला मंत्री दीपक तिवारी, इंद्रेश निषाद ने स्वागत किया।
    विद्युत नगर में मण्डल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल,अमित पांडेय, भारत शुक्ल ने स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सहकारी भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,सियाराम वर्मा,अवधेश दुबे ने श्री शुक्ल का स्वागत बुके भेंट कर स्वागत किया।
    जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के संयोजन में सम्पन्न हुए पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने पत्रकार बन्धु के सवालों का जवाब देकर आत्म निर्भर किसान विषय पर चर्चा कर किसान के समृद्धि के सम्बन्ध में भाजपा सरकार के रुख को साफ किया।

हिंदी संवाद के लिए विकाश कुमार निषाद जलालपुर अम्बेडकर नगर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने