मिर्जापुर। केबीपीजी कॉलेज में एक सप्ताह से चल रहे मिशन शक्ति अभियान का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
पोस्टर कला में प्रथम स्थान नाजमीन, द्वितीय स्थान श्रेया शर्मा एवं तृतीय स्थान पर नीलम को मिला। स्लोगन में प्रथम स्थान नेहा सरोज, द्वितीय स्थान रिंकी निषाद व तृतीय स्थान सोनी चौहान का रहा। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नाजमीन, द्वितीय स्थान विनीता कुमारी एवं तृतीय स्थान पर रहीं। शिवांगी दुबे सहित सांत्वना पुरस्कार से क्रमश: प्रियंका गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता और शिवांगी गोस्वामी एवं मार्शल आर्ट की कोच हर्षिता सिंह व मुस्कान बरनवाल को मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने शील्ड देकर विजेताओं को सम्मानित किया। महिला प्रबोधिनी की सचिव नन्दनी मिश्रा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी /कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की सराहना की। पत्रकार मालविका शरद ने महिला सशक्तीकरण में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया। अध्यक्ष शिक्षक संघ डॉ. रमेश चंद्र ओझा ने कहा कि शिक्षित महिला चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ देवेंद्र पांडेय व संचालन डॉ. रामदास ने किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार सिंह चन्देल, डॉ. मकरन्द जायसवाल, डॉ. धनज्ञय सिंह, डॉ. पीयूष कमल द्विवेदी, डॉ. रतन लाल, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, रत्नेश वर्मा, अमित दुबे, राजेश कुमार तिवारी, किशोरी लाल, रमाशंकर यादव सहित समस्त छात्राओं की उपस्थिति रही।
अधिकारों के प्रति संवेदनशील होकर करें कार्य
सीखड़। मिशन शक्ति अभियान के तहत सीखड़ विकासखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। 17 से 25 अक्तूबर तक आंगनबाड़ी सखी महिमा सिंह के नेतृत्व में चलाए गए कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकार के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने पर बल दिया। अंतिम दिन इसके रविवार को सभी शपथ भी दिलाया। उक्त अवसर पर गीता मौर्या, स्नेह लता पांडेय, आशा सिंह, सावित्री, चंद्रकला, सरिता, ममता आदि उपस्थित रहीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने