बहराइच- अब 2 नवंबर तक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध शुरू हुआ विषेश  अभियान।


महिलाओं में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति की तरह पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की मुहिम छेड़ी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्यवाही के बड़े निर्देश दिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 2 नवंबर तक भ्रष्टाचार की शिकायतों पर विजिलेंस विभाग अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करेगा। भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 94 5440 18 66 तथा कंट्रोल रूम का नंबर 0 522- 230 4937 सतर्कता विभाग पर दर्ज कराई जा सकती है। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए अलग-अलग विभागों के 325 अफसर व कर्मियों को रिटायर किया जा चुका है। 450 अधिकारियों व कर्मचारियों पर निलंबन डिमोशन की कार्यवाही की गई है। बीते वर्ष नवंबर में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए पीपीएस पुलिस के साथ अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने हेतु शिकायत दर्ज कराएं कमोबेश ही सही यह अभियान की मुहिम भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मददगार अवश्य ही साबित हो सकेगा।

राम कुमार यादव
 बहराइच 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने