आवास विहीन मछुआरों के लिए मछुआ आवास योजना संचालित

प्रधानमंत्री आवास योजना के समान प्रति आवास 1.20 लाख रूपए की सुविधा अनुमन्य

इस वर्ष 1000 मछुआ आवासों के निर्माण की कार्यवाही प्रगति पर

लखनऊ, दिनांक: 26.10.2020

उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़े तथा आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। आवास विहीन मछुआरों को आवास की सुविधा सुलभ कराने के लिए भारत सरकार के सहयोग से मछुआ आवास योजना संचालित की जा रही है।
 मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मछुआरों को आवास की सुविधा सुलभ कराने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 328 मछुआ आवासों, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 168 आवास तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 88 आवासों के लिए 700.80 लाख रूपए की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में वितरित की गयी है।
मछुआ आवास योजना के तहत आवासविहीन मछुआरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के समान प्रति आवास 1.20 लाख रूपए की सुविधा अनुमन्य की गयी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 1000 मछुआ आवासों का निर्माण की कार्यवाही प्रगति पर है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने