दिवंगत नेता के पैतृक गांव पहुंचे मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि


पहाड़ी चित्रकूट सड़क दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिवंगत जय विजय सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने पैतृक गांव मे चौरा मे अंतिम संस्कार किया। 
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय एवं तमाम भाजपा नेताओं ने दिवंगत भाजपा नेता  जय विजय सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पार्थिव शरीर को भुवाल सिंह ने मंत्रोच्चारण के बाद मुखाग्नि दिया। 
तत्पश्चात मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। तथा कहा कि जय विजय सिंह बहुत ही सीधे स्वभाव के नेक नेता के रुप मे जाने जाते थे।भारतीय जनता पार्टी के एक नेता जाने से गहरा दुख हुआ है भरपाई होना नामुमकिन है। इस मौके पर अशोक जाटव, जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर,भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम, देव त्रिपाठी,आशीष रघुवंशी पंकज अग्रवाल, सुनील सिंह, सुशील द्विवेदी अभिमन्यु सिंह, शिव शंकर सिंह, आनंद सिंह पटेल, विनोद पांडे, रमेश रयकवार,अजय शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना यादव चौरा, विजय सिंह उर्फ बड़कावन सिंह पहाड़ी बुजुर्ग, भाजपा नेता ग्राम प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह पनौटी, बसंत कुमार कुशवाहा सिकरी सानी, गुलाब सिंह कुशवाहा कुचारम, सपा नेता लवलेश यादव, आत्माराम यादव, भागवत यादव, सैकड़ों नेता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

                रिपोर्ट
संदीप द्विवेदी
 हिन्दी संवाद न्यूज़
  चित्रकूधाम

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने