हिन्दी संवाद, समाचार
संदीप शर्मा, पीलीभीत उ०प्र०



पीलीभीत जिलधिकारी ने महिलाओं 
बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाया अभियान,संगोष्ठी का किया आयोजन। 

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे  के कुशल नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान के अन्तर्गत ‘‘पॉक्सों कानून‘‘ से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करने हेतु ब्लॉक, ग्रामो,  में संगोष्ठी स्थापित कर कैम्पस में उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं को पॉक्सों कानून के बारे में , महिला  एवं चाइल्ड लाइन के बारे में बताते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु जागरूक किया गया, और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के सम्मान में जन सामान्य में जागरूकता फैलाने हेतु महिला कल्याण विभाग द्वारा एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से जनपद स्तर, ब्लाक स्तर एवं ग्राम स्तर पर आडियो, वीडियो, मूवी डिस्प्ले के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 
    मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान के अन्तर्गत ‘‘पॉक्सों कानून‘‘ से सम्बन्धित जानकारी दी गयी 
 मिशन शक्ति के अंतर्गत चाइल्डलाइन द्वारा  आज अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के फरदिया में प्रोजेक्टर के माध्यम से कोमल फ़िल्म दिखाई गई और पॉक्सो एक्ट के वारे में वीडियो ऑडियो के माध्यम से ग्राम वाशियों को  जागरूक किया गया। 
आज मिशन शक्ति के द्वितीय दिवस में NIC पीलीभीत में जनपद के  प्रगतिशील महिला कृषकों को लखनऊ से अपर मुख्य सचिव कृषि महोदय एवं माननीय कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  स्वावलम्बन एवं प्राकृतिक संशाधनों के संरक्षण में महिला कृषकों से विस्तृत चर्चा की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने