*तीन दिनों में न्याय ना मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी।*

कर्नलगंज/गोंडा 23 अक्टूबर। भारतीय किसान यूनियन गरीब एकता के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रताप यादव द्वारा उपजिलाधिकारी को पत्र देकर आगामी 27 अक्टूबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी गयी है। दिये गये पत्र में कहा गया है कि  पूरे अंगद गाँव में मुख्य मार्ग व चकमार्ग भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत पूर्व में अभियोग पंजीकृत कराया गया था और साथ ही 68000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था,जिसे आरोपियों ने जमा भी कर दिया है।फिर भी राजस्व विभाग के कुछ लोग आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी को एक पत्र दिया गया था जिस पर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।उसके पश्चात विगत 21 अक्टूबर को नायब तहसीलदार तथा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम लेकर मौके पर पहुंचे और आरोपी पक्ष को लाभ पहुंचाने की नियत से पुनः पैमाइश कराकर मुख्य मार्ग गाटा संख्या 811 उसके नाम दर्ज कागजात गाटा संख्या 812 में नाप कर निकाल दिया।यही नहीं उसकी निजी भूमि पर रखा उसका छप्पर भी गिरवा दिये हैं। पत्र के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिवस के अंदर पूर्व की स्थिति बहाल नही की गई और न्याय ना मिला तो आगामी 27 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू होगा।जो न्याय न मिलने पर मौत होने तक जारी रहेगा। उपजिलाधिकारी कर्नलगंज ज्ञानचन्द गुप्ता ने बताया कि प्रकरण की सम्पूर्ण जानकारी नही है।वह समस्त कागजात के साथ आकर मिलें, पुनः जांच व पैमाइश कराकर समस्या का समाधान कराया जायेगा।

हिन्दीसंवाद के लिए श्री अरविंद पांडेय जी की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने