धर्मेंद्र त्रिपाठी बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष।

(बहराइच) किसान पीजी कॉलेज बहराइच के भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर में डॉक्टर धर्मेंद्र को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर लोग उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। और आशा व्यक्त की है कि अपने इस नए दायित्व का  निर्वाह वह पूरी कुशलता और योग्यता से करेंगे।
किसान पीजी कॉलेज बहराइच के प्रबंधक डॉ एसपी सिंह ने इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। साथ ही काउंसिल आफ पीएचडी होल्डर वेलफेयर उत्तर प्रदेश के डॉ सत्य भूषण सिंह ने बताया कि डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी को अभी हाल ही में शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके शिक्षा में एक शिक्षक के रूप में अमूल्य योगदान के लिए शिक्षक गौरव सम्मान उनकी संख्या द्वारा प्रदान किया गया है। निश्चित रूप से उनके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अध्यक्ष बनना एक बड़ी उपलब्धि है। जिस पर पूरे महाविद्यालय को गर्व है। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एस सी त्रिपाठी,  सासरवत फाउंडेशन, अहमदाबाद की संचालिका वीणा पारीख, डॉक्टर अजय प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह सहित अनेक लोग हैं।

राम कुमार यादव 
बहराइच 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने