जिगना। थाना क्षेत्र के चेहरा गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह सपत बजे गंगा स्नान करते समय एक 10 वर्षीय बालक की गहरे जल में जाने से डूबने से मौत हो गई। प्रयागराज जनपद के मांडा थाना के ग्राम हेमपुर के मजरा बरियारपुर निवासी रमेश बिंद का 10 वर्षीय पुत्र आदर्श अपनी बड़ी माता कंचन देवी के साथ शुक्रवार की सुबह सात बजे चेहरा गंगाघाट पर स्नान करने गया था। वहां साथ में आधा दर्जन से अधिक बच्चे स्नान कर रहे थे। कंचन देवी स्नान करने के बाद पूजा करने लगी। इस दौरान आदर्श गहरे जल में जाने से डूब गया। स्नान करने वाले जब बाहर निकले और किसी बच्चे को नीचे दबने की बात कही तो कंचन देवी ने देखा आदर्श वहां नहीं था। काफी खोजने के बाद आदर्श का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। आदर्श दो भाइयों में बड़ा था। माता सुशीला व भाई अदित का हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को गंगा नदीं में प्रवा

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने