अम्बेडकर नगर।
मिशन शक्ति के तहत जनपद अम्बेडकरनगर  रिजर्वं पुलिस लाइन में आज दिनांक 24.10.2020 को नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के प्रति नारी शक्ति विंग रैली का आयोजन किया गया रैली को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक प्रियदर्शी द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया 
माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के प्रति जनपद अम्बेकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने व अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर बताने तथा उनकी समस्याओ को सुनकर त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के सम्बंध में अभिनव पहल मिशन शक्ति की शुरुवात की गई थी। जिसके तहत  आज दिनांक 24.10.2020 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक प्रियदर्शी द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर  रिजर्वं पुलिस लाइन से नारी शक्ति विंग बाइक रैली निकाली गई। महिलाओ को जागरुक करने हेतू रैली का आयोजन किया गया। रैली आयोजन के दौरान रास्ते मे आने-जाने वाली महिलाओ/ बालिकाओं को मिशन शक्ति के सबंध में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी महोदया भीटी, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी महिला, थाना प्रतिसार निरीक्षक श्री त्रिभुवननाथ त्रिवेदी आदि अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक प्रियदर्शी के आदेशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर के सभी थानांे पर आई हुई महिला पीड़िताओं की समस्यों को सुना जाये और साथ ही जनपद के समस्त थानों पर आयोजित मिशन शक्ति  के तहत थानों पर आई हुई महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया गया। 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं के बारे में जागरुक किया जाये तथा प्रत्येक थानों पर महिला सिकायतकर्ता के लिये स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जहाँ पर कोई भी महिला एंव बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा कर पर्ची प्राप्त कर सकती हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने