महिलाओं के आत्मरक्षा के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने किया जागरूक
  बलहा विधायक ने मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सुजौली के थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का किया सुभारम्भ 

 माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ओर से नारी सशक्तिकरण अभियान चलाये जाने के निर्देश के बाद सुजौली में जिलाधिकारी व पुलिस   अधीक्षक थाने  की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सार्वजनिक स्थलो एंव विभिन्न संस्थाओं में अभियान चला कर महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया जा रहा है। 
इसी क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोतीपुर कमलेश कुमार ने सुजौली थाने में पहुंच वहां मौजूद महिला प्रशिक्षु‍ओं को आत्मरक्षा हेतु टिप्स दिये। कमलेश कुमार ने  महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुये कहा गया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार एवं उन्हें विषम परिस्थितियों से बचाने हेतु छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है जिससे प्रदेश की  महिलायें आत्मरक्षा हेतु सबल हो सकें। 

बलहा विधायक सरोज सोनकर ने  महिलाओं और पुरुषों को शपथ दिलाई  और कहा *भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप मर मैं शपथ लेता हूं कि सदैव बालिकाओ व महिलाओं की सुरक्षा करूँगा और उनके अधिकारों की सुरक्षा करूँगा मैं प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से अपने कृत्यों शब्दो तथा कर्मो से किसी बालिका या महिला के अधिकारों एवं मर्यादा का हनन नही होने दूंगा मैं शपथ लेता हूं कि मैं बालिकाओ व महिलाओं को उनके विकास के लिये समान अवसर प्रदान करने में अपना पूरा योगदान दूंगा*

देहत संस्था गिरिजपुरी के विजय यादव ने इस कार्यक्रम में आये लोगो को मास्क बांट कर किया जागरूक
 आयोजन में शामिल होने पंहुची समूह की तमाम महिलाएं  , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां,एएनएम ,आशा बहुएं व स्कूली छात्राएं और सुजौली क्षेत्र के सम्मानित लोग

,इस मौके पर  ,पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश  ,बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल,थाना प्रभारी सुजौली विनय कुमार सरोज,दरोगा कौसर अली,अजय कांत दृवेदी, सुभाष यादव, कल्पना सिंह,राजेश गुप्ता,क्रांति मिश्रा, जगदीश मौर्य,अभिषेक नर सिंह राणा,जितेंद्र तिवारी,प्रमोद आर्य,  आदि ने छात्राओं से कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कहीं भी महिलाओं के साथ अभद्रता कर कर रहा है तो तत्काल 1090 या 102 महिला हेल्फ़ लाइन181,मुख्यमंत्री हेल्फ़ लाइन 1076,चाइल्ड लाइन 1098 पर काल कर सूचीत करें। पुलिस प्रशासन हमेशा आपकी सेवा में मौजूद रहेगा।

राम कुमार यादव 
बहराइच 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने