आज दिनांक 18 अक्टूबर 2020 को
भाजपा जिला गाजियाबाद मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों की जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में शुभारंभ हुआ।
लोनी राम विहार मंडल के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सत्र लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा (कारवां बैंकट हॉल पाभी) में आरंभ हुआ जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
तथा संगम विहार मंडल का उद्घाटन सत्र जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा (एकता मैरिज होम बंथला फाटक) पर शुरू किया गया उन्होंने भी विषय रखकर विस्तार से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सुबह 10:00 बजे से प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत हुई तथा शाम के 5:00 बजे तक समापन हुआ। इस दौरान भाजपा के विभिन्न विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें मध्य काल भोजन व जलपान की व्यवस्था भी रही।
विभिन्न विषयों को लेकर मुख्य रुप से जिला महामंत्री अनूप बैंसला, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
राम विहार मंडल के अध्यक्ष राहुल बैसला वे संगम विहार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण बंसल ने मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कराया।
भाजपा प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक राजेंद्र बाल्मीकि 
कार्यक्रमों की व्यवस्था में रहे।
इस दौरान मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता सेक्टर संयोजक) प्रभारी आदि उपस्थित रहे!

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने