मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को लगातार 112 वें दिन छह पाजिटिव मरीज मिले। नौ के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। छह मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 774 हो गई। दो हजार 553 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 34 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 187 है। 33 लोग आइसोलेशन व 78 लोग होम आइसोलेशन में है।
कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 749 की रिपोर्ट आई है। पाजिटिव पाए गए छह लोगों में तीन व तीन महिला है। इसमें थरपसिया लालगंज से एक पुरुष, सीएमओ कार्यालय से एक पुरुष, तिलई लालगंज से एक महिला, चांदपुर चुनार से एक महिला, मगरदा गुरुसंडी एक पुरुष व अन्य जिले से एक महिला है। नौ लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें तीन पुरुष व छह महिला है। जिले में अब तक एक लाख 41 हजार 579 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 39 हजार 401 की रिपोर्ट आई है। 2178 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 82 हजार 884 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 92 हाट स्पाट है। इसमें 65 ग्रामीण और 27 शहरी क्षेत्र में है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने