मिर्जापुर। जिले के शहर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का मुख्यमंत्री द्वारा ऑन लाइन उद्घाटन बाद जिले के सभी थानों पर बने महिला हेल्प डेस्क कक्ष का शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबी बनाए जाने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
लालगंज में महिला प्रधान माया सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि समाज की उन्नति महिलाओं की उन्नति पर निर्भर है। कहा कि महिलाएं बदलते जमाने में आर्थिक सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र को नया आयाम देने में लगी हुई हैं। विशिष्ट अतिथि एडीशनल एसपी महेशचंद्र सिंह अत्रि ने कहा कि कानूनी रूप से महिलाओं को पूरी तरह से सक्षम बना दिया गया है। जिगना, थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन डा निशा द्विवेदी ने फीता काटकर किया। क्षेत्राधिकारी लालगंज ने महिलाओं को आपत्ति काल में हेल्प लाइन नंबर पर काल करने के साथ ही स्वयं को मजबूत बनने पर बल दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून व उप निरीक्षक हरिकेश सिंह के अतिरिक्त उमाशंकर यादव, विनय का़ंत शुक्ला, प्रेम बहादुर सिंह, डा. डी के सिंह, स्वामीनाथ सिंह, सुजीत कुमार, सिंपू सिंह, नागेंद्र सिंह सहित लोग मौजूद रहे।
पड़री, थाना परिसर में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत शुक्रवार को थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख डा. ऋतु गर्ग, डा. मधुलिका सिंह मौजूद रहीं। सीखड़, कंपोजिट स्कूल मवैया पर महिलाओं को संबोधित करती हुई संज्ञा सिंह ने कहा कि हम महिलाएं लड़का लड़की में भेद करते हैं। इस प्रवृत्ति में बदलाव की जरूरत है। इस अवसर पर हेड मास्टर बीरेन्द्र कुमार सिंह समेत गांव की महिलाएं उपस्थित रहीं। चुनार, कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का चुनार विधायक अनुराग सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाये जाने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उन्हें मजबूत करने की पहल किया है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव, विधायक सहयोगी आलोक सिंह, नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, बचाऊ लाल सेठ, पीएन सिंह कुशवाहा, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रश्मि सहित कालेज की तमाम छात्राएं व अन्य संस्था व संगठन से जुड़ी तमाम महिलाएं मौजूद रही।
हलिया, थाना परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिला डेस्क के उद्घाटन बेटी बचाओ बेटी पढाओ जिला सहसंयोजका शिव कुमारी राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, बीडीसी उमेश त्रिपाठी, शशिकांत पटेल, शिव प्रताप सिंह, मनोज सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सोनम जैसल, विनय यादव, अरवदिं यादव, हरि नारायण सिंह मौजूद रहे। जमालपुर, थाना परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डा. शुचि त्रिपाठी ने नारी का सम्मान सर्वोपरि बताया। इस दौरान प्रधानाचार्या सुषमा गुप्ता, अंजू देबी, उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। अहरौरा, मुख्य अतिथि सुशीला विश्वकर्मा ने थाना परिसर पर महिला हेल्प डेस्क लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या ने कहा कि महिलाओं के साथ कहीं भी कोई अपराध होता है तो वह तुरंत पुलिस से इसकी शिकायत करे। संचालन चंद्रशेखतर सिंह ने किया। अदलहाट, लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय अदलहाट की प्राचार्या डॉ. सुधा पांडेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, डा. अंजू सोनकर, डॉ मनीष, डॉ. सुमिता बनर्जी, डॉ प्रणव कुमार गौरव, अनीता सिंह उपस्थित रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने