नोएडा :

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और महिला सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत डीडीआरडब्ल्यूए की ओर से आनलाइन कार्यक्रम हुआ। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नारी शक्ति का सम्मान व बेटा-बेटी में भेदभाव न करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के मुख्य सलाहकार एएन धवन ने कहा कि हम सभी को अपनी-अपनी आरडब्ल्यूए में महिलाओं को कुछ पद व सीट आरक्षित करनी चाहिए, ताकि महिलाएं भी आरडब्ल्यूए संचालन में योगदान दें।

बकौल संस्था के अध्यक्ष एनपी सिंह, बैठक में महिला अपराध संबंधी कानूनों के प्रचार-प्रसार के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। संजीव कुमार, शेरसिंह भाटी, अमित गुप्ता, विष्णु सैनी, सुधीर सूद, अनिल खन्ना, राघवेंद्र दुबे, एसपी चौहान, अंजलि सचदेवा, अनिरुद्ध भारद्वाज, सुमिता दास, प्रमोद वर्मा, सुभाष चौहान, प्रदीप आदि मौजूद थे। उधर, सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ माल के बाहर पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहीं महिलाओं व बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याओं को थाने में ले जाने के बारे में बताया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने