Panchang 25 October 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 25 अक्टूबर दिन ​रविवार है। आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी तथा दशमी दोनों है। आज मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा की जाती है। विजयादशमी या दशहरा आज ही है। आज देवी अपराजिता, शमी वृक्ष तथा शस्त्र पूजा की जाएगी। आज महानवमी के दिन नवरात्रि का हवन तथा कन्या पूजन होगा। शाम के समय में रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। आज रविवार के दिन आप सूर्य देव को जल दें। दोपहर साढ़े तीन बजे से पंचक लग रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।


आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रि की महानवमी एवं विजयादशमी या दशहरा।

विशेष: पंचक दोपहर 03:25 बजे से प्रारंभ, 30 अक्टूबर को दोपहर 02:55 बजे पर सामाप्त।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की नवमी 07 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी धनिष्ठा नक्षत्र 28 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र गण्ड योग 24 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग मकर में चंद्रमा 15 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।
आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

रवि योग: पूरे दिन रहेगा।

अमृत काल: शाम को 05 बजकर 14 मिनट से शाम 06 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

आज महानवमी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 28 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 41 मिनट पर होना है।
चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आज दशहरा के दिन चंद्रोदय दोपहर में 02 बजकर 35 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त देर रात 01 बजकर 39 मिनट पर होगा।

आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी है। बंगाल में नवरात्रि में षष्ठी के दिन से ही दुर्गा पूजा का आरंभ होता है। यह 5 दिनों तक चलता है। दशमी के दिन मां दुर्गा की ​मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही समापन होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने