• बीते गुरुवार को महिला में हुई थी संक्रमण की पुष्टि
  • इससे पहले तीन जमाती ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार को एक साथ कोरोनावायरस के तीन केस सामने आए। बीते गुरुवार को यहां एक महिला संक्रमित मिली थी, अब उसका बेटा व देवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। तीसरा युवक पड़री क्षेत्र के रहने वाला है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि, प्रभावित गांव को सील करते हुए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरु की गई है। 

    दरअसल, जिले के कछवां कस्बा निवासी 32 वर्षीय महिला अपने परिवार के 14 लोगों के साथ चार मई को मुंबई से लौटी थी। ये सभी निजी वाहन रिजर्व कर घर आए थे। गांव वालों से इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने उन्हें पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में क्वारैंटाइन किया था। 9 लोगों का सैंपल लेकर प्रयागराज भेजा गया था। गुरुवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाकी आठ लोगों की रिपोर्ट नहीं आई थी। 

    रविवार को जब रिपोर्ट आई तो तीन लोग पॉजिटिव मिले। दो पूर्व में संक्रमित महिला के बेटे और देवर हैं। तीसरा युवक पड़री क्षेत्र के पहाड़ा स्टेशन का निवासी है, जो मुंबई से लौटा है। जिले में अब तक सात केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। चार मरीजों का इलाज जारी है। इससे पूर्व दिल्ली के मरकज से आए तीन जमाती स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने