*दिनांक:18.10.2020*

*विधायक नंदकिशोर गुर्जर और जिपं अध्यक्ष पति पवन मावी ने  3 कऱोड के विकास कार्य किये जनता को समर्पित, कहा लोनी में आया है अभूतपूर्व बदलाव*


*राम विहार और संगम विहार के मण्डल प्रशिक्षण शिविर को विधायक ने किया संबोधित, कहा सोशल मीडिया पर करें पार्टी की नीतिः और उपलब्धियों का प्रचार*:

रविवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और जिपं अध्यक्ष पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पवन मावी ने लोनी देहात में 3 कऱोड के विकास कार्य जनता को समर्पित किये। इन दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर और जिपं अध्यक्ष पति ने कहा कि पूरे लोनी में वर्षों बाद लोग बदलाव महसूस कर रहे है। इस दौरान लोनी देहात प्रधान संघ के सभी प्रदान मौजूद रहें।

*विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा लोनी को उसका हक दिलाकर रहेंगे, बनाएंगे आदर्श विधानसभा, भाजपा नेता पवन मावी ने कहा विकास यात्रा के बनेंगे सहभागी:*

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और जिपं अध्यक्ष पति पवन मावी ने विधायक निधि और जिपं की निधि से कराएं गए विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। इस दौरान मेवला भट्टी-सिरौली सम्पर्क मार्ग, कोतवालपुर से मेवला भट्टी मार्ग, मेवला के प्राथमिक विद्यालय से बाबू रंजीत के ट्यूबवेल तक सड़क मार्ग का कार्य संपन्न किया गया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर  ने बताया कि *आज लोनी देहात का विकास किसी से छिपा नहीं है। विरोधी भी इस बात को स्वीकार्य कर रहे है कि लोनी की तस्वीर बदली है क्योंकि लोनी में माननीय योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे है। सड़क, चिकित्सा, बिजली, पानी, शिक्षा और कानून व्यवस्था में बदलाव लोग स्वंय महसूस कर रहे है। हजारों करोड़ के विकास कार्य मात्र 3 साल में सम्पन्न हुए है और करोड़ों के विकास कार्यों पर काम चल रहा है। पूरे लोनी में भूमाफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोनी में रामराज्य की अनुभूति हम सभी महसूस कर रहे है। इस दौरान विधायक ने किसान चौपाल को भी संबोधित कर किसान सुधार कानून की बारीकियों से भी किसानों को अवगत कराया।*

वहीं जिपं अध्यक्ष पति एवं भाजपा नेता पवन मावी ने कहा कि *जिपं गाजियाबाद माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के मार्गदर्शन में लोनी देहात और सम्पूर्ण गाजियाबाद के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अभूतपूर्व विकास कार्यों ने लोनी के विकास की गति बढ़ाई है। माननीय विधायक जी के आदर्श विधानसभा बनाने के संकल्प यात्रा में हम सभी सहभागी के तौर पर कार्य कर रहे है।*

इस दौरान महेश प्रधान बन्थला, महेश प्रधन मेवला भट्टी, उदयवीर प्रधान, नरेंद्र प्रधान, शिवकुमार प्रधान, सोहित प्रधान, पवन, सुभाष प्रधान, धर्मवीर, मा. बलराज, मा. मांगेराम समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहें।

*राम विहार और संगम विहार के मण्डल प्रशिक्षण शिविर को विधायक ने किया संबोधित, कहा सोशल मीडिया पर करें पार्टी की नीतिः और उपलब्धियों का प्रचार*:

दूसरी तरफ विधायक नंदकिशोर गुर्जर पार्टी के रामविहार और संगम विहार के मण्डल अध्यक्षों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के लिए लगाए गए मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विश्व का सबसे मजबूत और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में 24 घंटे लगे रहने वाला कार्यकर्ता है जिन्होंने देवदूत बनकर विपरीत परिस्थितियों में कॉरोना काल में लोनी की 80 प्रतिशत मजदूर बहुल क्षेत्र में जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की इस भावना को पूरे प्रदेश ने सराहा है। आज सोशल मीडिया संचार का सबसे सशक्त माध्यम है। इस प्रशिक्षण शिविर में हमें यहीं सीखना है कि संचार के सभक्त-सुलभ-सहज माध्यम का हमें मजबूती से उयोग करना है। भारतीय जनता पार्टी के विचारों को सरल-सहज शब्दों में, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। विवादों में उलझने के स्थान पर हमें अर्जुन की तरह निशाना चिड़िया की आंख पर हो, पर केंद्रित रहना है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाट्सअप, टेलीग्राम, ज़ूम एप्प आदि पर अधिक से अधिक संख्या में आपस में कनेक्ट रहें और सकरात्मक ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतिः-सिद्धांत और मूल्यों का प्रचार-प्रसार करें।
इस दौरान जिला महामंत्री अनूप बैंसला, राजेन्द्र वाल्मीकि,  संगम विहार के मण्डल अध्यक्ष कृष्ण बंसल, रामविहार के मण्डल अध्यक्ष राहुल गुर्जर समेत सैकड़ों की संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

*विधायक कार्यालय, लोनी*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने