ग्रामीण पृष्ठभूमि मे किसानो का बल लोकदल--चौ सुनील सिंह

प्रदेश के हर गाव मे एक बूथ 20 यूथ की बनी रणनीति

       लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सुनील सिंह ने 12 वाँ  (बारहवा ) संगठनात्मक वेविनार मिटिंग मे रविवार को राष्ट्रीय,प्रांतीय,मंडलीय,जनपदीय और फ्रंटल प्रकोष्ठो के पदाधिकारीयो/कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि  लोक दल प्रदेश के हर गाव मे एक बूथ 20 यूथ बनाने के लिये कार्यकर्ता और पदाधिकारी जी जान से जुट जाये। प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, हत्या,दुराचार,विभिन्न योजनाओ मे हो रही कागजी लूट,बेरोजगारी,महगाई,खाद,बीज  धान खरीद तथा ओला बृष्ठि से तबाह हुई किसानो की फसलो का आकलन होने के बाद भी प्रदेश के कई जनपदो मे मुवावजा धनराशि किसानो को न देने का मुद्दा उठा कर संघर्ष करने को कहा।

      उन्होने सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को लोक दल की नीतियो को जन जन तक पहूचाने के लिये कार्यकर्ताओ कमर कसने को कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के चलते न सिर्फ आपसी भाईचारा बिगड़ा है बल्कि सरकार हर मुद्दों पर फेल हुई है। आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं, नौकरियां छीनी जा रही हैं, रोजगार के अवसर पैदा नहीं होने दिया जा रहा है। प्रदेश के हर जनपदो के चट्टी चौराहो और बाजारो मे दिन दाहाड़े हत्याये हो रही है। राजनैतिक विद्वेष मे प्रदेश सरकार तमाम दलो के जनप्रतिनिधियो सहित समाजिक, क्रांतिकारी कार्यकर्ताओ पर अंग्रेजो के जमाने मे बनी आइपीसी/सीआरपीसी के तहत गम्भीर धाराओ मे फर्जी मुकदमे दर्ज़ करा कर विध्वंषक कार्यवाही की जा रही है। जो इस देश मे लोकतंत्र के लिये शुभ नही है। ऐसे में लोगों की उम्मीद उत्तर प्रदेश में सिर्फ लोक दल की सरकार बनाने पर टिकी है। सभी जिलाध्यक्षो,विधानसभाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षो को यथाशीघ्र कमेटी गठित करने के बाद सेक्टर और बूथ की कमेटियों को दुरुस्त करते हुये गठन करने को कहा तथा वरिष्ठ नेताओं का सहयोग भी लेने का सुझाव दिया। 

  वेविनार बैठक मे राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय,राष्ट्रीय सचिव देवानन्द जी, व घनश्याम दूबे, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप होड्डा,महिला सभा अध्यक्ष अंजू चौधरी, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष फरीद कलाल,घनश्याम ओझा,पंकज कुमार द्विवेदी,विजय सरोज,ललित राजपूत,विपिन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने संगठन को लेकर अपने अपने विचार प्रगट किये।

         जयराम पान्डेय

   राष्ट्रीय प्रवक्ता लोक दल

       9450254196



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने