गोरे अंग्रजो से भी अधिक दमनकारी होती जा रही है भाजपा सरकार। सुनील सिंह

ग्राम पंचायतो के स्वरुप को नष्ट नही होने देगा लोक दल।
लोक दल और राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के बैनर तले जनांदोलन की घोषणा।

9 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियो को लोक दल के कार्यकर्ता सौपेंगे ज्ञापन
   
        लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सुनील सिंह ने रविवार को वेविनार मिटिंग के द्वारा लोक दल के राष्ट्रीय,प्रांतीय,मंडलीय,जनपदीय पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि  देश के पुर्व प्रधानमंत्री किसानो, गरीबो के मशीहा तथा लोक दल के संस्थापक स्व चौ चरण सिंह ने कहा था कि देश के खुशहाली, समृद्धि का रास्ता गावों तथा खेत खलिहानो से हो कर गुजरता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी कहा था कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा तब तक सशक्त एवं समृद्ध भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। ग्राम स्वराज मे लोकतंत्र की पहली सीढ़ी ग्राम पंचायते ही है। ग्राम पंचायतो की भागीदारी के बिना किसी भी सरकारी विकास परक योजना का सफल क्रियान्वयन नहीं हो सकता है।भारत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल,मुख्यमंत्री,विधायक, सांसदों के लिए आज तक न तो कोई शैक्षणिक योग्यता की शर्त है और न हीं दो से अधिक बच्चो वाली पाबंदी प्रथा कानून लागू है। अब की बार पंचायत चुनाव में  जिला पंचायत के लिए कक्षा 12, क्षेत्र पंचायत के लिए कक्षा 10 और ग्राम प्रधान के लिए कक्षा 8 की योग्यता रखी जा रही है। एक देश एक कानून के तहत जनप्रतिनिधियो का चुनाव आम मतदाता के द्वारा होना चाहिये।हरियाणा राज्य में भाजपा की सरकार ने इसी तरह का प्रयोग पंचायत चुनाव के समय किया था जिसे हाईकोर्ट ने अवैधानिक मानते हुए खारिज कर दिया था। 
  
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की जन बिरोधी नीति लोकतंत्र मे दमन व तानाशाही लाने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। यदि आम जनता इनकी लोकतंत्र विरोधी दमनकारी नीतियो का बिरोध समय रहते नही किया तो ये गोरे अंग्रेजो से भी अधिक खतरनाक सिद्ध होंगे। 
     
उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओ मे भ्रष्ट्राचार व्याप्त है,स्मार्ट विद्दुत मिटर आम जनता के लिए मुसीबत बन गई है अत्यधिक बिजली बिल और मन माने ढंग से विद्दुत विच्छेदन कर के जनता की जेब पर दिन दाहाड़े डाका डाला जा रहा है।
     उन्होने कहा कि आगामी 9 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिलो में सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और अति वर्षा में नष्ट हुई खरीफ की फसलों का मुआवजा,स्मार्ट बिजली मीटर द्वारा आम जनता से अबैध वसूली, सहित अन्य मांगो को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियो को लोक दल के कार्यकर्ता ज्ञापन सौपेगे।
    
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय,हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप होड्डा,उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सलाहुद्दीन रजा,प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह,फरीदकलाल,यामीन अली,डा शबिर खान,अनुरोध श्रीवास्तव,घनश्याम ओझा,पंकज द्विवेदी,रमेश गुप्ता,महेंद्र गुप्ता,फिरोज खान,आजादकर कमलेश सिंह, शुशील,पुषपेन्द्र मिश्रा,अनिलदेव बाबा,आशीष कुमार तिवारी,लव कुमार शर्मा,गुणाकर पान्डेय,बाल किशन रजौरिया,अखिलेश वर्मा,भोला चौधरी,दुर्गा प्रसाद,रवी सिंह,अवधेश शुक्ला,सुनील कुमार,अनिल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने