ऐपीजे अब्दुल कलाम का आदर्श रूपी जीवन- 
                
       भारतवर्ष में मिसाइल मैन नाम से मशहूर और देश के पूर्व राष्ट्रपति ऐपीजे अब्दुल कलाम का भले ही आज निधन हो गया हो लेकिन यह महापुरुष अपने श्रेष्ठ कार्यों एवं महान वैज्ञानिकीकरण और शानदार विचारों के कारण सदैव अमर रहेंगे l भारत को विकसित बनाने का सपना तो कई लोगों ने देखा होगा लेकिन जिस व्यक्ति ने सही मायने में इसके लिए ज़रूरी चीज़ों के बारे में जानकारी दी वह कलामजी थे। उनके नेतृत्व में 500 एक्सपर्ट की एक टीम ने डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के तहत इंडिया विजन 2020 के नाम से पहला डॉक्यूमेंट तैयार किया था, जिसमें पहली बार सन 2020 तक भारत को एक विकसित देश के रूप में डेवलप करने का सपना देखा गया था, बाद में कलाम जी ने (इंडिया 2020) विजयन फॉर द न्यू मिलेनियम नाम से इस पर एक किताब भी लिखी है।
 
 कलाम जी ने भारत को विकसित बनाने के लिए जिन पाँच अहम बातों पर ज़ोर दिया था वह कौन सी थी --
              कृषि और फ़ूड प्रोसेसिंग उनका कहना था कि देश को खेती और फ़ूड प्रोसेसिंग का उत्पादन दोगुना करने की ज़रूरत है
इन्फ्रास्ट्रक्चर देश को विकसित करने के लिए इसके लिए विद्युतीकरण को गाँव तक ले जाना और सोलर पावर को बढ़ावा देना ज़रूरी है

शिक्षा और स्वास्थ्य -
                            देशी अशिक्षा को ख़त्म करना सामाजिक सुरक्षा और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध कराना शामिल है, इन्फ़ॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी और शिक्षा के क्षेत्र में ई गवर्नेंस को बढ़ाना टेली कम्युनिकेशन और टेली मेडिसिन जैसी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी का विकास स्पेस टेक्नोलॉजी और डिफेंस, टेक्नोलॉजी को मज़बूत बनाये हमारे पूर्व राष्ट्रपति ऐपीजे अब्दुल कलाम अपने सपने को धीरे- धीरे पूर्ण करते गए, कलाम साहब भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे जिसे भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, उनके महान योगदान से देश को परमाणु राष्ट्रों के समूह में खड़ा होने का मौक़ा दिया, वह कहते थे कि राष्ट्र का नेतृत्व में आदर्श की ज़रूरत है जो युवाओं को प्रेरित कर सके हमें गर्व है कि हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति ऐपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक के साथ- साथ देश को समझने वाले युवाओं को प्रेरित करने वाले ऐसे महान दार्शनिक वैज्ञानिक थे, जिसे मैं कोटि-कोटि प्रणाम करती हूँ।

लेखक - श्रीमती ऋचा वशिष्ठ (सदस्य भारतीय खाद्द निगम एवं भारतीय रेल मंत्रालय)

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने