कोरोना संक्रमण की संख्या उत्तर प्रदेश में अब एक लाख 22 हजार के पार हो चुकी है | पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 4687 नए कोरोना केस सामने आये है | ठीक होने वाले लोगो की कुल संख्या 2817 पिछले 24 घंटे में रही है |  अब तक कुल 72650 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके है जबकि 47890 लोगो का इलाज अभी भी चल रहा है | अब तक 2069 लोगो की मृत्यु इस  वायरस की वजह से हो चुकी है | पिछले 24 घंटो में 45 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जिंदगी गवां बैठे है |


प्रदेश के 75 जिलो में सर्वाधिक कोरोना केस अब तक लखनऊ (12760) मिले है जबकि कानपुर नगर (8315) दुसरे, गौतम बुद्ध नगर (5945) तीसरे, गाजियाबाद (5853) चौथे और  वाराणसी (4616) पाचवे स्थान पर है | कानपुर 264, लखनऊ 147, वाराणसी 101, मेरठ 116, और आगरा में 101  लोगो की मृत्यु इस वायरस से हुई है | 100 या उससे अधिक मरने वाले जिलो की संख्या 5 है |


उत्तर प्रदेश के जिले श्रावस्ती 261 , चित्रकूट 300, महोबा 316, हाथरस 333 और बाँदा 363 में सबसे कम कोरोना केस अब तक मिले है | लखनऊ में आज 684 नए कोरोना केस मिले है जो प्रदेश के सभी जिलो में सबसे अधिक है | जबकि इसी अवधि में 6 लोगो की मृत्यु हो चुकी है अब तक कुल 147 लोग लखनऊ में अपनी जान इस वायरस की वजह से गवां चुके है | लखनऊ में कुल संक्रमितो की संख्या 12760 है जिनमे से 6531 ठीक हो चुके लोग है जबकि 6082 लोगो का इलाज अभी भी चल रहा है |

कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकार अनेको उपाय अपना रही है पर लखनऊ में अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हो पाई है | जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा खुद मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार इस पर पैनी नजर जमाये हुए है और समय समय पर नीतिगत बदलाव कर रहे है | लोगो की जागरूकता और नियमो के पालन की अनदेखी कही भारी न पड़ जाये लखनऊ पर |




Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने