वाराणसी। देश के पुर्व प्रधानमंत्री,किसानो के मशीहा,लोक दल के संस्थापक स्व चौ चरण सिंह के राजनैतिक उत्तराधिकारी वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक दल मा चौ सुनील सिंह जी के निर्देश पर वाराणसी मे राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय के नेतृत्व मे 28 अगस्त 2020 को किसानो की ज्वलंत समश्याओ के निराकरण हेतू खाद की काला बाज़ारी, देश के कई राज्यो व प्रदेश मे बाढ़ से किसानो की बर्बाद हुई फसलो का मुवावजा तत्काल उपलब्ध कराने के साथ ही माह जून 2020 मे केन्द्र सरकार द्वारा किसान बिरोधी दो अध्यादेश लागू किये जाने पर आप का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए 05 सुत्रिय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी प्रसाशन को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौपने मे एड.विजय सरोज,सौरभ यादव,मंगला प्रसाद यादव,एड.श्यामधर सरोज,आशीष विश्वकर्मा सहित लोक दल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

   प्रमुख मांगे।

1-केन्द्र सरकार द्वारा माह जून 2020 मे किसान विरोधी दो अध्यादेश लाया गया। इस अध्यादेश से देश के नामचीन व्यापारियो/निजी कम्पनियो को ही फायदा पहुचाने का कुत्षित प्रयास केन्द्र सरकार द्वारा किया गया है।
 फार्मर एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन एग्रीमेंट ऑन प्राइस एन्सूरेंस एंड फार्म सर्विसेज आर्डिनेंस (एफएपीएएफएस 2020) और द फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स प्रमोशन फेसिलिएशन, (एफपीटीसी2020) नामक दोनो अध्यादेश से किसानो को गुलाम बनाने की साजिश है। उपरोक्त दोनो अध्यादेशो में  किसानो को महगाई के आधार पर समर्थन मुल्य को आधार नही बनाया गया है। परिणाम स्वरुप किसानो को फसलो का उचित मूल्य नही मिलेगा। किसान अपने ही खेत/उपजाऊ जमीन मे नामचीन व्यापारियो/निजी कम्पनियो का बधुआ मज़दूर बन कर रह जायेगा। इस लिए उपरोक्त दोनो किसान विरोधी काले कानून को तत्काल समाप्त किया जाये।

2-उत्तर प्रदेश सहित देश के कई  राज्यो मे बाढ़ की विभिशिका से लाखो हेक्टेयर फसले जलमग्न हो कर बर्बाद हो चुकी है। इसके साथ ही बाढ़ डूब क्षेत्र व मैदानी क्षेत्रो के गरीबो,किसानो के नष्ट हो चुके कच्चे,पक्के,जर्जर भवनो का भी आकलन सत्यापन करा कर तत्काल मुवावजा धनराशि उपलब्ध कराया जाये।

3-उत्तर प्रदेश मे निजी क्षेत्र की फसल विमा कम्पनिया जो दिन रात भ्रष्टाचार कर के किसानो को लूट रही है। इन कम्पनियो की उच्चस्तरीय न्यायीक जाँच कराई जाये।

4-उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यो मे खाद की काला बाज़ारी होने से किसान बाजारो से महंगे दाम पर यूरिया सहित अन्य उर्बरक खरीदने पर मजबुर है। खाद के घपले घोटाले व काला बाज़ारी करने वालो की उच्चस्तरीय न्यायीक जाच कराई जाये।

5- उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो मे छुट्टा/आवारा पशू किसानो के खेतो की लहलहाती दलहनी,तिलहनी फसलो सहित साग,सब्जियो और अन्य फसलो को दिन दहाड़े रौदते नष्ट करते हुये खा जाते है। इस लिए उत्तर प्रदेश के किसानो को 25 हज़ार रुपये प्रति बीघा की दर से खेतो मे तार/बाड़ लगाने के लिए उपलब्ध कराया जाये|       
       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने