सरकारी योजनाओ मे भ्रष्ट्राचार और अति वर्षा मे नष्ट हुई खरीफ की फसलो का मुवावजा की मांग को लेकर लोक दल करेगा जिलो मे प्रदर्शन।  चौ सुनील सिंह

लोक दल के संस्थापक देश के पुर्व प्रधानमंत्री किसानो के मशीहा स्व चौ चरण सिंह के राजनैतिक उत्तराधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सुनील सिंह ने रविवार को आयोजित वेविनार की छठवीं मिटिंग मे अपने कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश मे खरीफ सीजन की दलहन,तिलहन,ज्वार,मक्का,बाज़रा,धान,फूल और साग सब्जियो की फसले एक ओर जहा अति वर्षा बाढ़ के चलते नष्ट हो जाने से किसानो को काफी हानि उठानी पडी है तो वही दूसरी ओर प्रदेश के हर जनपदो मे संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओ मे व्याप्त भ्रष्ट्राचार के चलते आम जनता को लाभ नही मिल पा रहा है। प्रदेश भर मे किसानो,गरीबो,मज़दूरो,बेरोजगारो,का बहुत ही बुरा हाल है।उन्होने अपने कार्यकर्ताओ,पदाधिकारियो का आह्वाहन करते हुये कहा कि  लोक दल के कार्यकर्ता जनपद स्तर पर हर विभागो मे व्याप्त भ्रष्ट्राचार की पोल खोलते हुये भ्रष्ट्राचार मे लिप्त सरकारी सेवको को जनता की अदालत मे बेनकाब करने और अति वर्षा से नष्ट हो चुकी किसानो की खरीफ की फसलो का मुवावजा दिलाने का जन हित मे संघर्ष करेंगे।

     उन्होने कहा कि गाव से लेकर नगरों तक की आम जनता बढ़ती वेरोजगारी और महगाई से कराह रही है। किसानो को उनकी उपज का मूल्य नही मिल रहा है। खाद की काला बाज़ारी हो रही है किसान सुबह से देर रात तक खाद के लिए लम्बी लम्बी लाईन लगा कर भूखे प्यासे खड़ा है। जिम्मेदार अधिकारी निरंकुश हो चुके है।

    उन्होने लोक दल के सभी पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओ का आह्वाहन करते हुये कहा कि 09 सितम्बर 2020 बुधवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियो के यहा 2 या 3 की संख्या मे लोक दल के कार्यकर्ता,पदाधिकारी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ज्ञापन सौपेंगे।

    अंत मे लोक दल के नेता अमन वत्स्य के पिता और फिरोज खान की दादी की असामयिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रख कर मृतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुये शोक व्यक्त किया गया।

   इस वेविनार मे राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय,राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कुमार सिंह और घनश्याम दूबे,हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप होड्डा,केरला के प्रदेश अध्यक्ष मो.बशीर,प्रवीण श्रीवास्तव,फरिदकलाल,विपिन सिंह,पंकज द्विवेदी,अभिनव पान्डेय,हरेंद्र सिंह,सलाहूद्दीन,आनन्द पान्डेय,अनुरोध श्रीवास्तव,महेंद्र गुप्ता,रमेश गुप्ता आदि राज्य स्तरीय,मंडलीय,जिला स्तरीय पदाधिकारीयो ने भाग लिया।
   वेविनार मिटिंग का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने