74 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सुनील सिंह वेविनार मिटिंग के माध्यम से हरियाणा, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओ को अपने सम्बोधन मे कहा कि देश का किसान नौजवान जब तक खुशहाल नही होगा तब देश को समृद्ध भारत कहना गलत होगा।  

     उन्होने कहा कि आज़ादी के 73 वर्षो मे जिस तीब्र गति से देश का चतुर्दीक विकास होना चाहिये था वह नही हो पाया। देश मे बढती बेरोजगारी, जाती,धर्म,सम्प्रदाय,सामाजिक वैमनश्य,उच्चस्तरीय भ्रष्ट्राचार,आर्थिक आपातकाल,देश के समाजिक समरसता व समभाव को खंडित करने का प्रयास,जन तन्त्र के स्थान पर धन तन्त्र को बढावा देने से लोक तन्त्र को काफी हानि उठानी पडी है। परिणाम स्वरुप देश भर से अपराध व भ्रस्ट किस्म के अनेकानेक सांसद,विधायक जन प्रतिनिधि बन कर उपरोक्त सदनो मे पहुच कर समृद्ध भारत निर्माण मे अवरोधक बने हुये है।

     वेविनार मिटिंग को कर्नाटका के प्रदेश अध्यक्ष सैयद खलिद,हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्ड़ा,राष्ट्रीय सचिव नागेशवर पान्डेय,राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म की शिकार बेबस किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई, जो दिल दहलाने वाली घटना है। भाजपा काल में उत्तर प्रदेश में महिलाएं, बच्चियों का उत्पीड़न हो रहा है। 

बलात्कार, अपहरण, खराब कानून व्यवस्था, अपराध, हत्या के मामले में भाजपा सरकार प्रलयकारी क्यों बन रही है ?
सुनील सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकदल।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने