वेविनार मिटिंग के माध्यम से रविवार को लोक दल के प्रदेश,मंडल व जिलास्तरीय पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सुनील सिंह ने कहा कि लोक दल के संस्थापक देश के पुर्व प्रधानमंत्री किसानो के मशीहा स्व चौ चरण सिंह के बाद किसी भी सरकार ने किसानो के साथ न्याय नही किया। देश के अन्नदाता किसानो के साथ अब तक की सभी सरकारो ने छल,कपट की राजनीति की है। उन्होने कहा कि इस समय देश के कई राज्यो मे जल प्रलय होने से लाखो हेक्टेयर की फसल एक ओर जहा नष्ट हो गई वही लाखो किसानो के घर व मवेशी आदि पानी की तेज धार मे बह गये है। सरकारे तत्काल पीडित किसानो व गरीबो को मुआवजा दे।
    
उन्होने उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यो के पदाधिकारियो का आह्वाहन करते हुये कहा कि 13 अगस्त 2020 को तहसीलो पर हर जनपदो की स्थानीय समश्यओ को लेकर उप जिलाधिकारी या तहशिलदार को 2 या 3 की संख्या मे कार्यकर्ता या पदाधिकारी ज्ञापन सौपेंगे।
   
इस वेविनार मे  राष्ट्रीय सचिव अखिलेश सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पुर्व विधायक कुबेर भंडारी, उपाध्यक्ष हितेंद्र चौधरी,हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप होड्डा,बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आर के मनी तथा महाराष्ट्र प्रभारी घनश्याम दूबे सहित यूपी के राज्य स्तरीय,मंडलीय,जिला स्तरीय पदाधिकारीयो ने भाग लिया।
   वेविनार मिटिंग की अध्यक्षता यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पुर्व विधायक कुबेर भंडारी तथा स्वागत व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने